नाहन (एमबीएम न्यूज़) : रविवार को विश्व हिन्दू परिषद् जिला सिरमौर कार्यकारिणी की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन नाहन के संत रविदास मंदिर में हुआ। बैठक में मुख्य रूप से जिला सिरमौर के पदाधिकारी एंवम जिले के पांचो प्रखंडो के अध्यक्ष, मंत्री एंवम संयोजको ने भाग लिया। इस बैठक में कार्यकर्ताओ के मार्गदर्शन के लिए दुर्गावाहिनी की इंद्रप्रस्थ व मेरठ क्षेत्र क्षेत्रीय संयोजिका रजनी ठुकराल ने की। रजनी ने अपने संबोधन में कहा कि चंबा के बाद हिमाचल प्रदेश में सिरमौर जिला में लव जिहाद, गौवंश तस्करी एंव बाहरी राज्यो से आने वाला आपराधिक तत्वों की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने कहा की पिछले तीन वर्षो से दुर्गावाहिनी ने जो लव जिहाद का विषय अपने हाथ में लिया।
इस वर्ष विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंगदल व दुर्गावाहिनी लव जिहाद में शामिल लोगों का पर्दाफाश करेगी। जो लोग महिला तस्करी में शामिल है, उनको जनता के सामने लाएंगे। इसी के मध्यनजर प्रबुद्ध महिला गोष्ठी एंवम गांव-गांव में महिलाओ को और पंचायतो को शिविरो के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। बैठक के दूसरे सत्र में रजनी ठुकराल ने जिला सिरमौर के कार्यकर्ताओ को आगामी माह में जिला सिरमौर में होने वाले धर्म रक्षा अर्पण निधि कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण तोगडिया के आने की कार्यक्रम की जानकारी दी।
जिसकी तिथि गृह मंत्रालय एंवम प्रान्त कार्यालय द्वारा स्वीकृति होते ही जिला कार्यालय सिरमौर को दे दी जायेगी। बैठक के अंतिम सत्र में विश्व हिन्दू परिषद् जिला सिरमौर के मंत्री दीपक भण्डारी ने जिले के प्रखंडो से आये हुए सभी पदाधिकारियों से उनके प्रखंडो की पूर्ण जानकारी लेकर प्रान्त कार्यालय के लिए ली गई। इसके बाद जिला मंत्री द्वारा कुछ नवीन दायित्व की भी घोषणा की गई । जिसमे विशाल सिद्धू प्रखंड विद्यार्थी प्रमुख बजरंगदल नाहन प्रखंड, सुधीर सिद्धू नगर सुरक्षा प्रमुख बजरंगदल नाहन नगर नियुक्ति किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से दुर्गावाहिनी क्षेत्रीय संयोजिका रजनी ठुकराल, विहिप जिला मंत्री दीपक भण्डारी, दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका कौशल्या चौहान, विहिप जिला कार्यालय प्रभारी अभिजीत बाम, जिला सह.संयोजक बजरंगदल संदीप सिद्धू, विहिप प्रखंड अध्यक्ष राजेश जोशी, विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष सरदार गुरमुख सिंह बेदी, प्रखंड संयोजक बजरंगदल नाहन बिनीश राणा, प्रखंड सह.संयोजक पांवटा साहिब अवनीत सोखल, नगर संयोजक बजरंगदल माजरा नगर अंकित पांचाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।