धर्मशाला (एमबीएम न्यूज): समूचे प्रदेश में करवाचौथ का उत्साह है। शाम को चांद की पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं का व्रत खुलेगा। लेकिन इस बार एक गजब का दुर्लभ संयोग बन रहा है। सौ साल बाद इस दुर्लभ संयोग की वजह से महिलाओं का व्रत खास बनता नजर आ रहा है।
बुधवार को शुभ कार्तिक मास का रोहणी नक्षत्र है, जिसके चलते महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत शुभ फलदायी माना जा रहा है। उधर हर साल की तरह इस बार भी एचआरटीसी महिलाओं को करवाचौथ के पर्व पर निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवा रही है।
ज्योषियों का कहना है कि रोहिणी नक्षत्र के कारण इस साल का पर्व खास है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं ने इस पर्व को मनाने के लिए खरीददारी एक दिन पहले ही निपटा ली थी।