सोलन (एमबीएम न्यूज़) : भाजयुमो मंडल सोलन के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश शर्मा उर्फ मुन्नु भाई ने अपनी टीम को मैदान में उतार दिया है।मुकेश शर्मा ने टीम में दो महासचिव, पांच उपाध्यक्ष व सात सचिवों सहित करीब आधा दर्जन से अधिक अन्य युवाओं को मोरचा में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया है। उधर भाजयुमो मंडल सोलन के अध्यक्ष मुकेश शर्मा उर्फ मुन्नु भाई ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि उक्त सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।
सोमवार को भाजयुमो मंडल सोलन के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने मोरचा में काफी समय से सक्रिय रूप से कार्य कर रहे रचित साहनी, विनय ठाकुर,मनजत नांटा, प्रदीप कपूर व दिग्गविजय सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी तरह अभिषेक ठाकुर व मनोज रघुवंशी को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा नरेंद्र ठाकुर, लीना शर्मा, इंद्रजीत सिंह, अरुण शांडिल, मंगलेश, अंशुल वर्मा व विशाल वैश को मोरचा में सचिव का दायित्व सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव कश्यप का मनोनयन किया गया है। अभिमन्यु शर्मा मोरचा में मुख्य प्रवक्ता होंगे,जबकि कपिल उर्फ कपू सह प्रवक्ता, रवि उपाध्याय कार्यालय सचिव, अरुण मेहता प्रेस सचिव, भूपेंद्र जग्गी मीडिया प्रभारी, अनिल शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी तरह अनुपम रत्न, पंकज उर्फ लक्की, देवेंद्र उर्फ बिंद्र, हरिंद्र, रवि नाहर,तरूण जसवीर, दिनकर, प्रिंस, मोहित कश्यप, विजय ठाकुर, सुमित, संदीप, सत्यम गुप्ता, रोहित शर्मा, भूपेंद्र मेहता, हरिश मेहता, उदय प्रकाश, गुरूदेव वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जबकि भूपेंद्र जग्गी, मनोज ठाकुर, पंकज शर्मा, राम भजन, गुरूदेव वर्मा, विनोद, आशीष शर्मा व विकास शर्मा को मोरचा में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। इस तरह मंडलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने अपने मार्शलों को फिल्ड में उतार दिया है।
उधर भाजयुमो मंडलाध्यक्ष सोलन मुकेश शर्मा ने कहा कि मोर्चा की कार्यकारिणी विस्तार में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों को बराबर अधिमान दिया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभावी से लागू मानी जाएगी। उन्होंने मोरचा में मनोनीत किए गए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का आह्वान किया है कि वह मिशन-2017 को लेकर अभी से कमर कस लें, ताकि विस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बनाया जा सके।