नाहन (एमबीएम न्यूज): भाजयुमो के नाहन मंडल की बैठक अध्यक्ष विक्रम वर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष व शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी विषय ठाकुर ने विशेष तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। ठाकुर ने वन बूथ-10 यूथ पर कार्य प्रगति का फीडबैक लिया। साथ ही अभियान को वास्तविक व व्यावहारिक दिशा में आगे बढ़ाने पर टिप्स दिए।
ठाकुर ने कहा कि युवा अगर पूरी मेहनत से काम करेंगे तो कोई ताकत नहीं है, जो भाजपा को सत्ता में वापस आने से रोक सके। युवा प्रभारी रंजीत राणा, अमन ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, सिरमौर सिंह व गौरव राम गोयल के कार्यों की विशेष तौर पर सराहना की गई। मंडल ने प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी अभिषेक चौधरी ने जिम्मेदारी सौंपे जाने पर ठाकुर का आभार प्रकट किया।
साथ ही कहा कि सोशल मीडिया के प्रचार-प्रसार में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों को भारमुक्त करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।