बद्दी (एमबीएम न्यूज़) : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत एचपीएसआईडीसी इंडस्ट्रीयल एरिया में फार्मा उद्योग में वीरवार रात को हुए ब्लास्ट जिसमें 8 लोग घायल हो गये थे, को लेकर बददी थाना पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही के चलते धारा 336 व 337 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में ब्लास्ट के सही कारणों की जांच के लिए पुलिस ने जुनगा की फोरेंसिक टीम को भी शुक्रवार को मौके पर बुलाया गया है।
डीएसपी बददी खजाना राम ने भी सुबह घटना स्थल पर पहुंच मौके का जायजा लिया है। जांच में एक बड़ा खुलासा यह हुआ है कि उद्योग में घटना के समय कोई भी अधिकारी या विशेषज्ञ मौजूद नहीं था। इस बात पर भी संदेह बना है कि उद्योग में मशीनरी को चलाया जा रहा था या नहीं। उन्होंने बताया कि अगर साथ लगते कॉस्मैटिक उद्योग के प्रबन्धक कामगारों को समय पर काठा अस्पताल नहीं पहूंचाते तो कामगार अपनी जान से हाथ धो सकते थे।
उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम हादसे में झुलसने के चलते गंभीर घायल हुए सुनिल का ईएसआई अस्पताल काठा में उपचार चल रहा है। सुनिल की हालत स्थिर बताई जा रही है। अन्य सात घायल महिलाओं को मामूली चोटें आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार जांच में हादसे का कारण उद्योग के टॉप लोर पर लगी मशीनरी के ड्रायर के साथ लगते डुमे फेन में किसी तरह की गड़बढ़ बताया जा रहा है। पुलिस अब तक ब्लास्ट के सही कारण की पुष्टि नहीं कर पाई है।
गौरतलब है कि बुधवार की रात काठा स्थित फार्मा उद्योग के टॉप लोर पर अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ था। ब्लास्ट के कारण सात महिला कामगारों सहित कुल आठ लोग घायल हुए थे। ब्लास्ट इतना जोरदार रहा कि टॉप लोर के सभी शीशे टूट गए व आस-पास के उद्योगों व लोगों में भी दहशत फैल गई।
डीएसपी खजाना राम ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। जुन्गा से फोरेंसिक टीम को भी हादसे के सही कारणों की पुष्टि के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के समय उद्योग में मजदूरों के अलावा कोई जि मेदार अधिकारी मौजूद नहीं पाया गया है। घटना के दूसरे पहलूओं पर भी जांच की जा रही है। ब्लास्ट के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।