कालाअंंब (एमबीएम न्यूज): औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में केस कोल्ड रोल फार्मिंग लिमिटेड पर कर्मचारियों के शोषण को लेकर 17 आरोप लगे हैं। इस मामले में चार दर्जन कर्मचारियों ने आज डीसी को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि आज सुबह भी प्रबंधन को इस बात की भनक लग गई कि तमाम कर्मचारी एकजुट होकर डीसी से मिलने जा रहे हैं, लिहाजा उन्हें फैक्टरी में ही अंदर से ताला लगाकर बंद करने की कोशिश की गई। जब कर्मचारी अड़ गए तो छुट्टी लेने पर विवश किया गया।
आरोप :
1. सरकार द्वारा अपै्रल से की गई वेतन वृद्धि का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
2. ईएसआई की कटौती को मार्च 2016 से जमा नहीं करवाया जा रहा। लिहाजा कर्मचारियों को सुविधा नहीं मिल रही।
3. पीएफ अप्रैल 2016 से नहीं जमा हुआ है।
4. वेतन देने की तारीख 7 है, लेकिन देरी से दिया जा रहा है।
5. कंपनी ने पिछले आठ साल से पीएफ ओर ईएसआई के दोनों शेयर कर्मचारियों के वेतन से काटे थे। इसे सीटीसी के नाम से वेतन के रूप में दिया जाता था। कंपनी ने अपै्रल 2016 तक ठीक काम किया, लेकिन पहले की गई कटौती को देने से मना किया जा रहा है।
6. चार सालों से वेतन वृद्धि नहीं दी गई है। 8 साल से कर्मचारी एक ही पद पर तैनात हैं।
7. कंपनी में सेफ्टी के नाम पर कर्मचारियों को कोई सुविधा नहीं दी जाती है।
8. ठेकेदार के कर्मचारियों को अधिमान दिया जा रहा है।
9. ठेकेदार के कर्मचारियों को भारी भुगतान किया जाता है।
10. पीएफ ओर ईएसआई में कटौती न होने के कारण कर्मचारियों को दुर्घटना के बाद कोई सुविधा नहीं मिलती।
11. कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों में 70 प्रतिशत हिमाचली नहीं हैं।
12. कंपनी छोडक़र जाने वाले कर्मचारियों को कोई भुगतान नहीं दिया जाता।
13. प्रबंधकों से बात की जाती है तो कोर्ट जाने को कहा जाता है।
14. प्रबंधन के अधिकारी कर्मचारियों से गाली-गलौच करते हैं।
15. कंपनी वर्कर की बेसिक सैलरी के साथ भी छेड़छाड़ होती रहती है।
16. कंपनी में कैंटीन सुविधा नहीं है।
17. सरकार द्वारा वेतन वृद्धि की गई, लेकिन कर्मचारियों को पुराना वेतन दिया जाता है। इसके लिए बेसिक एचआरए से छेड़छाड़ की जाती है। इस कारण पहले जितना वेतन मिलता था, अब कम मिलने लगा है।