ऊना (एमबीएम न्यूज़) : त्यूड़ी गांव की बेटी नेहा सैणी ने मॉडलिंग के क्षेत्र में देश ही नहीं बल्कि विदेश में अपनी आदाओं का लोहा मनाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। नेहा सैणी ने कहा कि बेटियां बेटो से कम नहीं है। बल्कि साथ मिले, तो बेहतर करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि मुझे परिवार का साथ मिला और आज जहां जाती हूं, मेरी पहचान ऊना व हिमाचल की पहाड़ो की बेटी के रूप में होती है।
उन्होंने कहा कि इससे खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अभियान में प्रशासन की मदद कर सकूं। इसके लिए प्रयास रहेगा। नेहा सैणी की मां का सपना रहा कि बेटी एयर होस्टस बनें। इसके लिए नेहा ने एक वर्ष का डिप्लोमा कर होटल में काम शुरू किया। नेहा की पर्सनेलिटी में निखार को देखते हुए उसे मॉडलिंग के क्षेत्र में हाथ अजमाने की सलाह दी गई। मां से चर्चा के बाद 2010 में नेहा ने रैंप पर कैटवॉक पर सबका दिल जीत लिया।
इसके बाद नेहा ने माडलिंग को अपना करियर बनाने का फैसला लिया। इसमें नेहा को परिजनों का पूरा साथ मिला। पहाड़ी क्षेत्र की लड़कियों के लिए हुई मिस हिमालय प्रतियोगिता में नेहा सैणी को विजेता घोषित किया गया, जो नेहा के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि रही। इसके बाद नेहा को विजनेस वल्र्ड मैगजीन के फोटो शूट का प्रस्ताव मिला।
मॉडलिंग में आगे बढ़ रही नेहा ने 2013 में शादी का फैसला किया। एक वर्ष तक मॉडलिंग से दूर रही। सास-ससुर व पति के प्रोत्साहन से नेहा से नई पारी की शुरूआत की। इसके लिए कड़ी मेहनत कर करीब 15 किलो वजन कम किया। अनेक मंचों पर सफलता के पायदान चढ़ती नेहा ने दिल्ली व मुंबई में कई फैशन डिजाइनर के साथ काम किया। 2016 में नेहा को आईआईएफटी संस्थान ने बड़ा ब्रेक दिया।
संस्थान ने पेरिस के एलफन टॉवर पर आयोजित पहले शो में नेहा सैणी को प्रमोट किया। 30 प्रतिभागियों में नेहा को खूब सराहना मिली। इसके बाद नेहा को पंजाबी एलबम तू की जाने का प्रस्ताव मिला। जिसमें मॉडलिंग से एक्टिंग की नई पारी की शुरूआत हुई। नेहा सैणी अब बडे व छोटे पर्दे पर एक्टिंग के लिए तैयार है। अच्छे प्रस्ताव पर नेहा इस पर फैसला लेगी। घर व करियर के बीच बेहतर तालमेल बनाकर नेहा कामयाबी को शीघ्र छूना चाहती है।
आईआईएफटी की हैं ब्रांड एंबेसडर
इंटरनेशनल इस्टीच्यूट ऑफ फैशन टैक्रोलजी नई दिल्ली ने नेहा सैणी से प्रभावित होकर उन्हें अपनी ब्रांड एंबेसडर बनाया है। नेहा सैणी संस्थान के भारत में फैले 200 संस्थानों में पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए रोल मॉडल है। नेहा का कहना है कि संस्थान में सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है।