नाहन (एमबीएम न्यूज) : सर्दी में हीटर व अंगीठी सेंकना काफी महंगा साबित हो सकता है। शिमला व नालागढ़ में अंगीठी से पैदा होने वाली कार्बन मोनोक्साइड के कारण सात व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। राजधानी में एक साथ पांच मजदूरों की मौत हुई, जबकि नालागढ़ क्षेत्र में दो सगे भाईयों की मौत की वजह अंगीठी बनी। करीब दो सप्ताह में ही दक्षिण हिमाचल में इस तरह की आधा दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
ताजा घटनाक्रम में रुखड़ी में आग सेंकते वक्त 54 वर्षीय बलवंत सिंह बुरी तरह से झुलस गया है। हालांकि स्पष्ट नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि 70 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। हादसा दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। उधर पुलिस ने बताया कि अस्पताल से बर्निंग केस की जानकारी मिली थी। आईओ को मौके पर भेजा गया है।