पांवटा साहिब (एमबीएम न्यूज) : उपमंडल के बायकुंआ में महिला की संदिग्ध परिस्थतियो में मौत में महिला पेड पर लकडी काटने गयी थी कि अचानक गिर जाने से बेहोश हो गई गयी। परिजनों का यही कहना है तथा डॉक्टर को भी यही बताया गया। महिला को बेहोश देख आनन- फानन में 108 में महिला को सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
जानकारी के अनुसार तारो देवी उम्र करीब 40 साल पत्नी धर्म सिंह निवासी गांव बांयकुआ पेड से सूखी लकडी निकाल रही थी कि उसका पांव फिसला और वह गिर पडी। परिजनों ने अस्पताल में आकर डाक्टरों को यही बताया। डॉक्टर ने जांच के बाद पाया कि महिला मर चुकी है। डॉक्टर को इस बात पर शक हुआ क्योंकि महिला के कही भी गिरने से चोट आदि के निशान नही थे और न ही पेड से गिरने के बाद उसके कपडो व शरीर आदि पर कही भी मिट्टी तक नही लगी हुई थी।
पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों में हडकम्प मच गया। अस्पताल प्रबन्धन ने पुलिस को सूचित किया और महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया। लगभग तीन बजे डाक्टरो की टीम ने महिला का पोस्टमार्टम किया और बिसरा जांच के लिए शिमला भेज दिया जहां उसकी जांच होनी है कि आखिर महिला की मौत क्यों हुई। डॉक्टरों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत के कारण क्या रहे। बहरहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस मामले की तफतीश में जुटी है।