चंबा (एमबीएम न्यूज) : जिला की ग्राम पंचायत सराहन में देर शाम बर्फ पर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश कुमार पुत्र टुंटा राम निवासी गांव चलाट ग्राम पंचायत सराहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रमेश कुमार किसी कार्य को लेकर घर से निकला था। घर से कुछ ही दूर पहुंचने पर बर्फ पर उसका पांव फिसल गया और वह लगभग 300 फुट गहरी खाई में जा गिरा।
काफी देर बाद घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। घर से कुछ ही दूरी पर उन्हें बर्फ से फिसलकर कुछ गिरने के निशान नजर आए। शक होने पर उन्होंने नीचे खाई में उतरकर देखा तो रमेश कुमार मृत पड़ा था। इसके बाद इसकी सूचना पंचायत प्रधान तथा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए चम्बा अस्पताल पहुंचाया।
डीएसपी हेडक्वार्टर चम्बा वीर बहादुर सिंह सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।