नाहन (एमबीएम न्यूज): आरूषि व नवयुवक मंडल पराड़ा ने स्वच्छ भारत अभियान की अलख पूरे जोर-शोर से जगाने का फैसला लिया है। बुधवार को इसी कड़ी में पेयजल के स्त्रोतों को साफ किया गया। साथ ही सडक़ व गलियों की सफाई भी की गई। मौके पर महिला मंडल के साथ-साथ आरूषि फाऊंडेशन के हिम्मत अत्री ने भी अपने विचार रखे।
शिमला प्रशिक्षण प्रमुख रक्षा ठाकुर व अंचल जिला प्रमुख उमा ठाकुर के साथ नेहरू युवा केंद्र के देवेंद्र ठाकुर ने भी इस अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। मौके पर महिला मंडल की सुनीता अत्री, हीरा अत्री व अर्जुन अत्री आदि भी मौजूद रहे।