शिमला (एमबीएम न्यूज) : बहुत कम जानते होगें, एक दिव्यांग हिमाचली बेटा फिल्म इंडस्ट्री मेंअपनी काबलियत का लोहा मनवा रहा है। गांव में सुभाष की इस कामयाबी पर खासी चर्चा है। करीबियों के मुताबिक सुभाष जब दूसरी कक्षा में थे तब छत से गिर गए थे। जिसके चलते उनका एक हाथ कट भी गया था। बावजूद इसके हिम्मत नहीं हारी और आज मुंबई फिल्म इंड्रस्टी में एक मुकाम हासिल किया है। 90 के दशक में सुभाष राजनीति में आना चाहते थे लेकिन मंजिल कुछ और ही थी।
बॉलीवुड फिल्म Jolly LLB-2 में हिमाचल के कांगडा का कनैकशन जुडा हुआ है क्योंकि इस फिल्म के निदेशक व लेखक की भूमिका जयसिंहपुर के बरडाम गांव से संबंध रखने वाले सुभाष कपूर ने किया है। फिल्म के इस प्रमोशन में निदेशक के दिव्यांग होने की बात को प्रमुखता दी गई।
स्वाभाविक सी बात है कि जब निर्देशन सुभाष ने किया है तो फिल्म के तमाम किरदार डायरेक्टर की उंगली के ईशारे पर ही अभिनय करते नजर आएं होगें। 15 साल पहले शॉट फिल्में बनानी शुरू की थी। 2006 में मुंबई का रूख किया जहां पहली फिल्म सलाम इंडिया का निर्देशन किया। 2013 में जॉली एलएलबी का निर्देशन भी किया था इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड भी मिला था। बरडाम गांव में मोबाइल की दुकान चलाने वाले ध्रुव को सुभाष के साथ बचपन में बिताया वक्त आज भी याद है। उन्होंने कहा कि हर कोई सुभाष की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। पडोसियों के मुताबिक सुभाष हर साल अपने पैतृक गांव आना नहीं भूलते। गांव में अपने नए घर का भी निर्माण किया है।
मुन्ना भाई चले दिल्ली
1 मार्च 2013 को मुन्ना भाई के निर्माण की घोषणा हुई इसमें विदु विनोद चोपडा प्रोडयूसर है। अब इस फिल्म का टाइटल मुन्ना भाई चले देहली किया गया है। एक से डेढ साल के बीच इस फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद है।