नाहन(एमबीएम न्यूज): मंझाड़ा नदी पर प्रस्तावित 100 मीटर लंबे पुल के लिए मंजूर साढ़े 7 करोड़ रुपए की राशि पर सियासत गर्मा रही है। बीजेपी ने इस पर श्रेय हासिल करने का प्रयास किया था, अब कांग्रेस ने इस राशि को मंजूर करने का दावा किया गया है।
यह कहा जा रहा है कि कुछ माह पूर्व पालियों गांव में स्थानीय व आस-पास की पंचायतों से आए सैंकड़ों ग्रामीणों ने इस नदी पर पुल बनाने को लेकर कांंग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी व हिमफैड अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा था। उस दौरान ग्रामीणों की समस्या सुनकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस नदी पर जल्द से जल्द पुल बनाने का आश्वासन दिया था।
अब इस नदी पर नाबार्ड के माध्यम से पुल निर्माण के लिए 7 करोड़ 65 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। जिससे नदी पर 100 मीटर लंबा पुल निर्मित किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीण पृथ्वी सिंह, केसो राम, रूपी ठाकुर, मुकेश ठाकुर, रघुवीर ठाकुर, उपप्रधान शेर अली, उपप्रधान सुरला पंचायत राजेश चौहान, बीडीसी, नोमी देवी, कुलदीप, एनएसयूआई अध्यक्ष नवीन ठाकुर ने बताया कि इस पुल से क्षेत्र की 6 पंचातयों कौलावालाभूड, जंगलाभूड, बलसार, क्यारी, चाकली, सुरला के ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि हर साल बरसात के समय यहां ग्रामीणों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बसों की आवाजाही भी बंद हो जाती थी। ग्रामीणों ने बताया उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मांग की थी जो कि पूरी की गई है। ग्रामीणों ने पुल के लिए राशि स्वीकृत करने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है।
—