चम्बा (एमबीएम न्यूज़) : छोटी सी उम्र से गायकी का शौक रखने वाले कीड़ी निवासी काकू राम ठाकुर हिमाचल के टॉप पांच सिंगर की लिस्ट में शुमार है। जिले की जनता के लिए भले ही काकू राम ठाकुर का नाम पहचान हो। लेकिन जिला से बाहर प्रदेश के अन्य जिलो समेत साथ लगते राज्यो में भी काकू राम ठाकुर की गजब पहचान है। जिले से बाहर काकू राम ठाकुर को छोटा पैकेट बड़ा धमाका नाम से जाना जाता है।
काकू राम ठाकुर को शुरू से ही सिंगर बनने का शौक था। शुरुआत माता रानी के जागरणों से हुई। माता रानी की इतनी मेहर हुई कि अब काकू राम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के टॉप गायकों की सूची में पांचवे नंबर में शुमार है। हिमाचल समेत अन्य राज्यो में भी काकू राम ठाकुर अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके है।
मास्टर सलीम को मानते है आदर्श।
…….मास्टर सलीम ने लगा लिया था गले
दरअसल एक बार ऐसा हुआ कि भलेई माता मंदिर के जागरण में मास्टर सलीम पहुंचे थे। सलीम जागरण से पहले मंदिर में माथा टेकने गए तो काकू राम ठाकुर को मंदिर कमेटी ने भजन गाने के लिए काकू राम ठाकुर को स्टेज पर बुला लिया। फिर क्या था काकू राम ने मास्टर सलीम के ही भजन प्रस्तुत कर दिए।
अपने ही भजनों को किसी अन्य गायक की आवाज सुनते ही सलीम स्टेज पर पहुंचे तो उन्होंने काकू राम को गले लगा लिया और मजाक करते हुए कहा कि मेरे भजन तो तुमने गा दिए अब मैं क्या सुनाऊंगा। मास्टर सलीम ने काकू राम ठाकुर को छोटा पैकेट बड़ा धमाका कह कर पुकारा।
वहीँ काकू राम ठाकुर एक साल में 200 से 230 तक जागरण में सिंगिंग भी करते है। बॉलीवुड सिंगर शंकर साहनी के साथ भी एल्बम में गा चुके है।
हिमाचल में बेस्ट गायकों की लिस्ट में काकू राम पांचवे नम्बर पर तो है ही साथ बेस्ट परफ़ॉर्मर में पहला स्थान भी कब्जाया हुआ है। सिंगिंग की शुरुआत काकू राम ने कक्षा तीसरी से शुरू की थी। ऐसे में अब काकू राम हिमाचल में छा गया है।