नाहन ( एमबीएम न्यूज़): धारटीधार क्षेत्र में धगेड़ा के रोहस गांव में अफीम के खेती का खुलासा हुआ है| चार लोगो ने अपने खेतो में अफीम के 987 पौधे उगा रखे
थे| एनडीपीएस के धारा 18 के तहत सूंदर सिंह, सीता राम, हेत राम व राम किशन के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है|सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर अचानक ही दबिश थी| शनिवार सुबह तक चली करवाई को युवा आईपीएस अधिकारी व सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ मोनिका ने लीड किया| यह इलाका अफीम की खेती के लिए उपयुक्त है, जाँच में यह साफ़ होगा कि खेती का मकसद क्या था| साथ ही इसकी पौध कहा से लाई गई थी| गत वर्ष शंभुवाला में अफीम की बड़े स्तर पर खेती का खुलासा हुआ था| सूत्रों के मुताबिक बरमाद किये गए अफीम के 987 पौधो को नष्ट भी कर दिया गया है| शंभुवाला में करीब 34 हजार पौधो को नष्ट किया गया था जो शायद प्रदेश में रिकॉर्ड बना था|