शिमला (एमबीएम न्यूज): सिरमौर के ट्रांसगिरि क्षेत्र की बेटियां खेल के क्षेत्र में फलक छू रही हैं। दुर्गम इलाके की ललिता ठाकुर ने प्रदेश की महिला कबड्डी टीम की कप्तानी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में राजगढ़ की जयवंती ने रजत पदक हासिल किया था।
मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी जयवंती ने रजत पदक हासिल कर न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया है, बल्कि देश का नाम भी ऊंचा किया है। सीएम ने कहा कि मुझे यह देखकर खुशी होती है कि अब हिमाचल की बेटियां न केवल खेलों में हिस्सा ले रही हैं, बल्कि लगातार जीत दर्ज करवा रही हैं।
सीएम ने कहा कि दिल्ली में आयोजित इस चैंपियनशिप में 9 देशों के करीब 1500 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रदेश की बेटी जयवंती रजत पदक लेकर आई है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल व खिलाडिय़ों की सुविधाओं व संभावनाओं के लिए कृत संकल्प है।
इस लिंक पर पढें जुड़ी खबर। https://goo.gl/3qMYrp