राजगढ़ (एमबीएम न्यूज) : सिरमौर जिला के राजगढ़ क्षेत्र की रहने वाली जयवंती ने दिल्ली में
आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडों प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल हासिल किया। हाल ही में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में 9 देशों के 1500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
वहीं प्रदेश की ओर से इस अकेली महिला ने प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया। इस खेल में पहली बार हिमाचल की महिला खिलाड़ी द्वारा पदक प्राप्त कर देश का भी नाम रोशन किया है। दिल्ली से राजगढ़ पहुंची जयवंती ने बताया कि वर्ष 2013 में वह हिमाचल पुलिस में नियुक्त हुई थी। नौकरी के साथ – साथ उसने अपने खेल के जज्बे को कायम रखा। कठिन परिस्थितियों से गुजरते हुए उसने अपने साथ अन्य महिलाओं के लिए भी कुछ कर गुजरने के लिए मिसाल कायम की है।