हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : जिला स्तरीय एथलैटिक मीट का आयोजन 13 मई को डिग्री कॉलेज ग्रांउड में आयोजित की गई थी जिसमें हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के कुल 56 खिलाडिय़ों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मैडल अपने नाम किए।
इस क्रम में 400 मीटर रेस में नवीं के यशित ने स्वर्ण पदक हासिल किया, 200 मीटर रेस में गुरसिमरण ने स्वर्ण पदक पर अधिकार जमाया। अंडर 14(200) मीटर रेस में वितस्ता ने रजत पदक हासिल किया। वहीं शॉटपुट अंडर में साहिल टांटा ने स्वर्ण एवं हार्दिक ने कांस्य पदक जीते। अंडर-20 शॉटपुट में साहिल टांटा ने स्वर्ण एवं पीयूष जमवाल ने कांस्य पदक जीता।
अंडर 20 शॉट पुट गल्र्स में राशि ने स्वर्ण वंशिका ने रजत एवं रिया ने कांस्य पदक हासिल किया। रिले रेस में प्रत्यूष, तेंजिन, रजत और तुषार ने कांस्य पदक हासिल किया।