आज का पंचांग।
दिनांक – 18 जुलाई 2017
दिन – मंगलवार
शक संवत -1939
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास -श्रावण प्रविष्टे 3
पक्ष – कृष्ण नवमी तिथि प्रात:10:00 तक “तदुपरांत दशमी तिथि,
नक्षत्र – भरणी
योग – शूल
करण- गर
सूर्योदय – 05:40
सूर्यास्त – 07:28
राहुकाल – साय 03:00 से 04:30 बजे तक
दिशाशूल – उत्तर दिशा की और
आज क्या कहते है आपके सितारे
मेष (Aries): आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। परिवारजनों के साथ आनंद एवं उल्लास से समय बीतेगा।
वृषभ (Taurus): परिवारजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ सकता है। आज शुरू किए गए कार्य पूरे होने की कम संभावना है। खर्च अपेक्षा से अधिक हो सकता है। दुर्घटना का योग बन रहा है, सावधान रहें।
मिथुन (Gemini): आज आपको अनेक रूप से लाभ हो सकता है। हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि हो सकती है। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। विवाह के लिए उत्सुक लोगों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए लाभदायी है। पदोन्नति की पूरी संभावना है। धन संपत्ति और मान-सम्मान में वृद्धि के आसार बन रहें हैं। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण बीतेगा।
सिंह (Leo): दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत कर सकते हैं। स्नेहीजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होने की संभावना है।
कन्या (Virgo): आज किसी नए कार्य को शुरू न करें। क्रोध एवं आवेश में वृद्धि न आए इसका ध्यान रखें। शत्रुओं से सावधान रहें।
तुला (Libra): आपका दिन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेगा। मान-सम्मान मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio): घर में सुख शांति और आनंद का माहौल रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। दफ्तर में सहकर्मियों का साथ मिलेगा।धन लाभ हो सकता है। अधूरे कार्य जल्द संपन्न होंगे।
धनु (Sagittarius): कार्य में सफलता न मिलने पर निराश न हों। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। प्रणय संबंधों के लिए आज का दिन योग्य है।
मकर (Capricorn): परिवार में क्लेश के वातावरण से मन खिन्न हो सकता है। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रह सकता है। नींद का अभाव हो सकता है। मानहानि होने की संभावना है।
कुंभ (Aquarius): मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्का महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।
मीन (Pisces): आज आपको व्यय पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। धन की लेन-देन में सावधानी बरतें। । नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें।