आज का पंचांग।
दिनांक – 19 जुलाई 2017
दिन – बुधवार
शक संवत -1939
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास -श्रावण प्रविष्टे 4
पक्ष – कृष्ण दशमी तिथि प्रात:07:26 तक “तदुपरांत एकादशी तिथि,
नक्षत्र – कृतिका
योग – गण्ड
करण- विष्टि
सूर्योदय – 05:40
सूर्यास्त – 07:28
राहुकाल – दोपहर12:00 से 01:30 बजे तक
दिशाशूल – उत्तर दिशा की
आज क्या कहते है आपके सितारे
मेष (Aries): आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन स्थिर होंगे जिससे आप अपने कामों पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। लक्ष्मी जी की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। परिजनों के साथ उल्लास में समय बीतेगा।
वृषभ (Taurus): आज आपको सावधान रहने की जरूरत हैं। आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगें। स्वास्थ्य खराब होने और आंखों में कष्ट होने का भी भय है। स्वजनों एवं परिजनों के विरोध एवं रूखेपन का सामना करना पड़ेगा।
मिथुन (Gemini): आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हषोल्लास में दोगुनी वृद्धि होगी, उत्तम योग बन रहा हैं। पत्नी एवं पुत्र की तरफ से लाभदायी समाचार मिलेंगे। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद मिलेगा।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए लाभदायी है। आप पर उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। पदोन्नति की पूर संभावना है। परिवार में आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। माता का स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह (Leo): आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यतीत करेंगे। स्नेहीजनों के साथ की धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। कर्मनिष्ठ होकर सभी कार्य पूरे करने का प्रयास करेंगे। आपका व्यवहार आज न्यायानुकूल रहेगा।
कन्या (Virgo): आज वाणी पर संयम रखे तो उत्तम रहेगा। साथ ही कोई नया कार्य शुरू न करने का संकेत देते हुए कहते हैं कि आज आप किसी पर क्रोध न करें।परिवार एवं स्नेहीजनों के साथ विवाद के कारण दुखी हो सकते हैं।
तुला (Libra): आज आप मित्रों और स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से प्रफुल्लित रहेंगे। यात्रा पर्यटन के योग हैं।
वृश्चिक (Scorpio):आज आपके घर में सुखशांति और आनंद का माहौल रहेगा। आज शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
धनु (Sagittarius): आज आपको यात्रा-प्रवास न करने की सलाह दी जाती हैं। संतान के आरोग्य एवं अध्ययन संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा। कार्य में सफलता न मिलने से निराश हो सकते हैं। क्रोध पर संयम रखें।
मकर (Capricorn): आज आपकी मनोस्थिति और स्वास्थ्य कुछ अच्छे नहीं हैं। परिवार में कलेश से मन खिन्न रहेगा। शरीर में स्फूर्ति एवं प्रफुल्लता का अभाव रहेगा। अपनों से मनमुटाव का प्रसंग खड़ा हो सकता है।
कुंभ (Aquarius): मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्का महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक आनंद की अनुभूति होगी।
मीन (Pisces): आज आपको व्यय पर संयम रखने की सलाह दी जाती हैं। क्रोध और वाणी पर संयम रखने को कहते हैं अन्यथा इससे मानिसक दुख पहुंचने की संभावना है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।
(प. नरेश पाबुच- 9418630306 )