आज का पंचांग।
दिनांक – 22 जुलाई 2017
विक्रम संवत – 2074
शक संवत -1939
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा
मास -श्रावण प्रविष्टे 7
पक्ष – कृष्ण चतुर्दशी त्तिथि साय 06:28 तक “तदुपरांत अमावस तिथि,
नक्षत्र – आद्रा
योग – हर्षण
करण- विष्टि
सूर्योदय – 05:42
सूर्यास्त – 07:26
राहुकाल – प्रात: 09:00 से 10:30 बजे तक
दिशाशूल -पूर्व दिशा की और
आज क्या कहते है आपके सितारे
मेष (Aries): आप पूरे दिन शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। परिश्रम की अपेक्षा कम सफलता प्राप्ति से हताशा की भावना पैदा होगी। सत्ता के सम्बंध में थोड़ा चिंतित रहेंगे। काम की भागदौड़ में परिवार की तरफ ध्यान नहीं दे पाएंगे। संभव हो तो यात्रा टाल दें। पाचन सम्बंधी शिकायत हो सकती हैं। आपका व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए इसका ध्यान रखें।
वृषभ ( Taurus): आज हर काम आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। पिता की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थीगण पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च होगा। कलाकारों और खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है। सरकार की ओर से लाभ होंगे।
मिथुन (Gemini): नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करने वालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग है। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। लंबे प्रवास का आयोजन बनेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त करेंगे। दिन के दौरान तेजी से घटने वाली घटनाओं में व्यस्त रहेंगे,
कर्क (Cancer) आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। परिणामस्वरूप मन में नकारात्मक विचार पैदा होंगे। किसी के साथ गलतफहमी खड़ी होने के कारण मनमुटाव होंगे। पारिवारिक वातावरण खराब हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे सकेंगे। धन खर्च बढ़ेगा।
सिंह (Leo): भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य त्वरित निर्णय लेकर पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता और अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। मन आनंदित रहेगा फिर भी स्वभाव में उग्रता और अहंकार के कारण बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बंधी मामूली शिकायत रहेगी।
कन्या ( Virgo): शारीरिक अस्वस्थता के साथ-साथ मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। उग्रवाणी और अहंकार के टकराव से किसी के साथ झगड़ा न हो, इसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। कोर्ट- कचहरी का कामकाज आज टाल देना ही हितकर है।
तुला ( Libra): आप के लिए आज का दिन शुभ फलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा। किसी प्रवास या पर्यटन स्थल पर जाने से दिन रोमांचक बन जाएगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। आज आसानी से कार्य में सफलता मिल जाएगी। मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। गृहस्थजीवन में भी आनंद का वातावरण छाया रहेगा। व्यापार के उद्देश्य से कहीं बाहर भी जाना हो सकता है। संतान की प्रगति से संतोष का अनुभव होगा।
धनु (Sagittarius): आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है, शारीरिक रूप से आलस्य और अशक्ति का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहिएगा। किसी भी योजना को सावधानी पूर्वक आयोजित कीजिएगा।
मकर (Capricorn): आज आपके लिए आकस्मिक धन खर्च के योग हैं, जो व्यावहारिक और सामाजिक कार्य के लिए कहीं बाहर जाने से हो सकता है। खानपान में संभलकर चलिएगा। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर कीजिएगा। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी। भागीदारों के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखिएगा।
कुंभ (Aquarius): आज आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक से करेंगे। प्रवास या पर्यटन की सम्भावनाएं अधिक हैं। स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग और नए वस्त्र परिधान के प्रसंग उपस्थित होंगे। भागीदारों से लाभ होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा।
मीन (Pisces): आज आप में मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। परिवार का वातावरण भी शांतिप्रद रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय प्राप्त होगी। आवेश और उग्रता को स्वभाव से दूर कर दीजिएगा और साथ में वाणी पर भी संयम रखिएगा।
(प. नरेश पाबुच- 9418630306 )