मंडी (वी कुमार) : सीएम वीरभद्र सिंह ने भाजपा नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। सीएम वीरभद्र का कहना है कि जिस दिन वह अदालतों से बरी हो जाएंगे उस दिन भाजपा नेता अपने लिए कब्रें खोदेंगे। यह बात उन्होंने मंडी में जारी युवा कांग्रेस के दो दिवसीय संकल्प शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने भाजपा नेताओं के इशारों पर एक ही मामले पर तीन-तीन एजैंसियों की जांच बैठा रखी है।
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इन तीनों को केंद्र सरकार ने उनकी सेवा में लगा रखा है। सीएम ने कहा कि इतने षडयंत्र शायद पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ नहीं रचे होंगे जितने भाजपा नेता उनके खिलाफ रच चुके हैं। सीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिस दिन वह बरी हो जाएंगे उस दिन भाजपा नेता अपने लिए कब्रें खोदेंगे।मेरे
वहीं सीएम वीरभद्र सिंह ने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का एकमात्र एजैंडा वीरभद्रसिंह ही है। वीरभद्र सिंह भाजपा नेताओं के तन और मन पर इस कद्र छाया हुआ है कि न उन्हें रातों को नींद है औरन ही दिन को चैन। वीरभद्र सिंह ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि न जाने क्यों भाजपा नेता उनसे इतना डरते हैं, जबकि वह भी तो एक साधारण इंसान ही हैं।
सीएम वीरभद्र सिंह के निशाने पर ही अपनी ही पार्टी के कुछ पदाधिकारी भी रहे। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से इशाराकरते हुए कहा कि कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है और कुछ नेता बुर्का पहनकर काम कर रहे हैं। बता दें कि रविवार को हीकांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के एक कार्यक्रम में आए हुए थे और सीएम केकार्यक्रम में उन्होंने हाजरी नहीं भरी। माना जा रहा है कि यह इशारा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के लिए ही था।