ऊना (एमबीएम न्यूज़) : नगर के वार्ड चार में काम के दौरान एक मजदूर छत से गिर गया। गंभीर हालत में मजदूर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया। जहां से उसे उच्च उपचार के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को इंद्रपाल निवासी संतोषगढ़ शुक्रवार को नगर के वार्ड नंबर चार में किसी के घर पर कार्य में जुटा हुआ था। इस दौरान वह साथ साथ लगते एक मकान की छत से दूसरे मकान की छत पर जाने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही इंद्रपाल ने दूसरे मकान की छत पर छलांग लगाई। दूसरे मकान की छत का किनारा टूट गया। जिसके चलते इंद्रपाल छत से लगभग दस फुट नीचे आ गिरा।
इंद्रपाल को सिर, गर्दन व शरीर के विभिन्न हिस्सों पर काफी चोटें आई हैं। गंभीर हालत में परिजनों संग उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।