बद्दी (एमबीएम न्यूज़) : केंद्रीय मंत्री राम विलास के आदेशों पर लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने मजदूर संगठन जनशक्ति मजदूर सभा की कमान बीबीएन के मजदूर नेता राज कुमार चौधरी को सौंपी है। केंद्रीय मंत्री के आदेशों पर जनशक्ति मजदूर सभा (जेएमएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सिंह ने राज कुमार चौधरी को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।
जेएमएस के पंजाब प्रभारी ने बद्दी पहुंचकर राजकुमार चौधरी को नियुक्ति पत्र सौंपा और प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के आदेश दिए। प्रदेशाध्यक्ष की कमान संभालते ही राज कुमार चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सभी 12 जिलों में जिला कार्यकारिणीयों तथा ब्लाक व बूथ लेबल पर कार्यकारिणीयों के जल्द गठन का ऐलान कर दिया है।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि कुलदीप सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष, एके शर्मा को महासचिव, कृष्ण शर्मा को प्रदेश संयुक्त सचिव, संतोष ठाकुर को कोषाध्यक्ष, नील कंठ को प्रैस सचिव व मोहम्मद इकबाल को प्रचार सचिव की कमान सौंपी गई है। चौधरी ने बताया कि जल्द की 12 जिलों में जिला कार्यकारिणीयों तथा ब्लाक व बूथ स्तर पर कार्यकारिणीयों का गठन किया जाएगा।
प्रदेश में मजदूर हितों की लड़ाई लड़ेगी जेएमएस
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने बताया कि जनशक्ति मजदूर सभा प्रदेश में मजदूर हितों की लड़ाई लड़ेगी और केंद्रीय में मजदूरों के हितों की आवाज को केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के माध्यम से बुलंद किया जाएगा। चौधरी ने कहा कि जेएमएस मजदूरों के हितों के साथ साथ मजदूरों के नाम पर हित साधने वाले मजदूर संगठनों के खिलाफ भी लड़ाई लड़ेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई ऐसा मजदूर संगठन हैं जो मजदूरों को गुमराह करके अपने हित साधते हैं जिन्हें जल्द बेनकाब किया जाएगा। मजदूरों को न्यूनतम वेतन, ईएसआई, पीएफ, लेबर होस्टल की सुविधा की मांग के अलावा ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
संगठन करेगा प्रदेश स्तर पर महिला सैल और दलित सेना का गठन
प्रदेशाध्यक्ष ने जेएमएस के विस्तार और मजबूती के बाद जल्द ही प्रदेश में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के दिशा निर्देशों पर महिला सैल और दलित सेना का गठन किया जाएगा। महिला सैल जहां महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाएगा वहीं दलित सेना दलितों के हितों के प्रति अपनी आवाज बुलंद करेगी। इस अवसर पर जेएमएस पंजाब प्रभारी गुरवक्श सिंह चौहान समेत 20 दर्जन से अधिक विभिन्न उद्योगों के पदाधिकारी व मजदूर उपस्थित रहे।