चंबा (एमबीएम न्यूज) : मिंजर मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में प्लेबैक सिंगर सुप्रिया जोशी और कृतिका तनवर के नाम रही। पांचवीं सांस्कृतिक संध्या का आगाज चंपा व उत्तम ने मुसाधा गायन से किया। इसके बाद मंडी की रेखा चौहान ने मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर, काला घघरा सियाइ के व कांगड़ी नॉन स्टाप गीतों को गाकर समां बांधा। इसके बाद गणेश म्यूजिकल ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद किहार के कमल कुमार ने मंच संभाला। कमल कुमार ने लगदी तू रांझणे दी हीर, परदेसियों से ना अखिया मिलाना व आजा दिखी लेयां दिल्ली दियां गौरिए हुस्न पहाड़ा दां आदि गाकर खूब वाह-वाही लूटी। इसके बाद कुपवी म्यूजिकल ग्रुप, कपिल शर्मा, मुसरत शेख, कमल म्यूजिकल ग्रुप, मोहम्मद खान, कुलवीर कौर, नीलम म्यूजिकल ग्रुप, किरण कश्यप म्यूजिकल ग्रुप, अमन ने अपनी प्रस्तुति दी।
इसके बाद शिव कुमार एंड पार्टी ने कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति दी। किरण म्यूजिकल ग्रुप, रितिक म्यूजिकल ग्रुप, मेहंदी म्यूजिकल ग्रुप ने समां बांधा। इसके बाद कृतिका तनवर ने मंच संभाला। कृतिका ने हिंदी गीतों की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी, योगेश मुकुल ने भी भी अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद प्लेबैक सिंगर सुप्रिया जोशी ने मंच संभाला। सुप्रिया ने हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में, रंग शर्बतों का, तूने मारी एंट्रियां, देखा ना हाय रे सोचा ना हाय रहे, जुगणी, चन्ना मेरेया आदि गीत प्रस्तुत किए।