कुल्लू (नीना गौतम) : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने कहा है कि वीरभद्र सिंह बलात्कारियों की सरकार है और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बलात्कारियों के संरक्षक है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की महिलाओं को चंडी रूप धारण कर बलात्कारियो की सरकार जड़ से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि पहले तो देश में एक पप्पू था, लेकिन अब हिमाचल में भी वीरभद्र सिंह का बेटा पप्पू बन गया है। अब इस पप्पू को आगे करने की कोशिश हो रही है जबकि इस पप्पू को आता जाता कुछ नहीं है। वे यहां कुल्लू में भाजपा महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों में देश को लूटा है देश को बंजर बनाया है। आज कांग्रेस मोदी से 3 वर्ष का हिसाब मांगती है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी आज विश्व के अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल है। यह अमीरी कहाँ से आई। यह पैसा कहां से आया जबकि सोनिया गांधी कोई काम नही करती। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी पूरे विश्व के बेहतर प्रधान मंत्री के रूप में उभरे हैं।
उन्होंने गुड़िया कांड पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मामले ने हिमाचल को पूरे देश मे कलंकित किया है और प्रदेश के मुख्य आरोपियों को बचाने में ब्यस्त रहे। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की आय हर वर्ष बढ़ती है यह पैसे कहाँ से आ रहा है। स्कूटर में सेब बेचते हैं और करोड़ोंपति बन रहे हैं। आज प्रदेश में भय का माहौल है। बेटियां सुरक्षित हैं।