नाहन (एमबीएम न्यूज) : डीएवीएन ददाहू के छात्रों ने केंद्रीय खेल प्रतियोगिताओं में जमकर धमाल मचाया है। 50 मीटर की दौड़ में संजना को दूसरा स्थान मिला। वहीं परी ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। 100 मीटर की दौड़ में आर्यन व अभिनव ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में आर्यन शर्मा ने पहला स्थान अर्जित कर दोहरी सफलता हासिल की।
डीएवीएन ददाहू हाई स्कूल की लड़कियां भी पीछे नहीं रही। 100 मीटर में द्वितीय व तृतीय स्थान झटका। वालीबॉल में रजत पदक मिला। कबड्डी में एकेएन को हराकर प्रथम स्थान अर्जित किया। नाटक मंचन में प्रथम स्थान व समूह गान में तृतीय स्थान मिला। एकल गायन में मयंक भारती ने सुरीली आवाज के दम पर प्रथम स्थान झटक लिया। लांग जंप में लडक़ों व लड़कियों के वर्ग में क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान मिला।
स्कूल के आर्यन शर्मा, अभिनव सूर्यांश, युवराज, अजय व अंशुल के अलावा लड़कियों के वर्ग में संजना का चयन जोनल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।