चम्बा (एमबीएम न्यूज) : जिला के चुराह उपमंडल स्थित चिल्ली बाल आश्रम में 6 छात्राओ के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। छात्राओ ने आश्रम के स्टाफ पर यह आरोप लगाया है। पुलिस ने स्टाफ के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर हाईकोर्ट के न्यायधीश भी चम्बा पहुंच चुके है। बुधवार सुबह पीड़ित छात्राओ के बयान दर्ज किये है।
दरअसल यह मामला सामने आने के बाद पीड़ित बच्चियों को दूसरी जगह शिफ़्ट कर दिया गया है। न्यायाधीश अब चिल्ली आश्रम के लिए अन्य छात्राओ के बयान दर्ज करने के लिए रवाना हुए है। बताया जा रहा है कि ऐसा पिछले काफी समय से हो रहा था। लेकिन छात्राओ को इस बात का खुलासा ना करने की बात स्टाफ कहता था।शनिवार को इस मामले के भनक जिला बाल सरंक्षण ईकाई को मिली। सूचना मिलते ही टीम ने पीड़ित छात्राओ को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया।
बताया जा रहा है कि शनिवार को एक छात्रा ने इसका खुलासा किया। जिसके सोमवार तक छह छात्राओ ने अपने साथ हुई घटना बारे बताया। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि इस मामले की छनबीन की जा रही है।