बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : जिला के घुमारवीं बस अड्डा के अंदर एक अज्ञात शव के मिलने से सनसनी फैल गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस को शव की जेब से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे यह पता लग सके की शव किसका है। देखने में उम्र 60 साल के करीब लग रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। जबकि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब दो बजे घुमारवीं बस अड्डा पर कुछ यात्री बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां पर बेंच पर एक शख्स की अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था जिसे दुर्गंध आ रही थी। यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी कि यहां पर कोई अचेत अवस्था में पड़ा है और उससे दुर्गंध आ रही है। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने पाया कि उक्त शख्स की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की छानबीन की। लेकिन उसके पास से ऐसा कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला जिससे यह पता लग सके की शव किसका है। पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर अब यह पता लगाने में जुट गई है कि शव किसका है और कैसे इसकी मौत हुई होगी। बहरहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बस अड्डा में अज्ञात शव मिला है। अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।