मंडी (वी कुमार): थलौट के पास 108 एंबूलेंस में फिर से किलकारी गूंजी है। तडक़े करीब 3:25 बजे 23 वर्षीय हेमा देवी निवासी कसान तहसील आउट को प्रसव पीड़ा हुई। कंपीलिकेशन की वजह से उसे मंडी रैफर कर दिया गया। महिला को 108 की मदद से जोनल अस्पताल मंडी ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही थलौट के पास महिला की तबीयत खराब होने लगी।
एम्बुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन चतर सिंह ने 108 पर कॉल कर डॉक्टर प्रौहित और डॉक्टर विजय से सलाह ली और शाम करीब 5:01 पर एम्बुलेंस के अंदर ही महिला का सफल प्रसव करवा दिया गया। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बाद में जच्चा-बच्चा को करीब 6:55 बजे जोनल हॉस्पिटल मंडी में एडमिट करवा दिया।