शिमला (एमबीएम न्यूज़) : हिमाचल विधानसभा चुनाव में वोटिंग के बाद सीएम वीरभद्र सिंह आज दूसरी बार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली गए। सीएम आज सुबह अनाडेल पहुंचे और वहां से हेलीकाप्टर के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए। चुनाव आचार संहिता के चलते सीएम ने हेलीकाप्टर इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी। चुनाव आयोग से इसकी मंजूरी के बाद ही सीएम वीरभद्र सिंह हेलीकाप्टर का दिल्ली जाने के लिए इस्तेमाल कर पाए।
जानकारी अनुसार दिल्ली प्रवास के दौरान वीरभद्र सिंह का कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। राहुल गांधी को कांग्रेस के अध्यक्ष बनाने की तैयारियां भी जोरों-शोरों से चल रही है। इसके मददेनजर सीएम का दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है।
आय से अधिक संपति मामले में कल 30 नवंबर को दिल्ली की अदालत में होने वाली सुनवाई के चलते भी सीएम अपने वकीलों से सलाह-मशवरा कर सकते हैं। बताया जाता है कि सीएम अगले दो-तीन दिन दिल्ली में बिताएंगे।