रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी) : राहुल गांधी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर आज किन्नौर जिला कांग्रेस कार्यकारणी की बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में सम्पन्न हुई। बैठक में किन्नौर विधान सभा सीट के पार्टी प्रत्याक्षी एंव प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष जगत सिहं नेगी के अलावा किन्नौर फैडरेशन के चैयरमैन चन्द्र गोपाल नेगी, प्रदेश कॉ-आपरेटिव बैंक उपाध्यक्ष पीतम्बर दास नेगी, किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ सूर्य बोरस, जिला कांग्रेस महासचिव निर्मल नेगी, किन्नौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी, निदेशक एचपीएमसी रघुवीर नेगी, कांग्रेस उपाध्यक्ष जमापूर नेगी, प्रदेश इंटक सचिव कुलवंत नेगी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यकारणी की बैठक में सर्व समिति से राहुल गांधी को राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के बाद पत्रकारवार्ता करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने कहा कि कार्यकारणी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से उम्मीद जताई है कि उनके कुशल नैतृत्व में पूरे देश में कांग्रेस पार्टी में नए रक्त का संचार होगा। नेगी ने बताया कि आज जो हालात हो गए हैं, उससे देश को उभारने में राहुल गांधी अहम रोल निभाएंगे। साथ ही किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी से उम्मीद जताई कि उन के कुशल नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए राहुल अहम भूमिका निभाएगें। पत्रकार वार्ता करते विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी