सोलन (एमबीएम न्यूज़) : बॉलीवुड के दिवंगत लेजेंडरी अभिनेता शशि कपूर की कसौली से भी यादें जुडी है। वह शेक्सपीयर वाला फिल्म की शूटिंग के लिए 1965 में कसौली आए थे। फिल्म की शूटिंग कई दिनों तक कसौली की वादियों में हुई थी। शशि कपूर को भी कसौली की वादियां खूब भायी थी।
फिल्म के सीन कसौली के अप्पर माल रोड, लोअर माल रोड, एलासिया होटल सहित कई लोकेशंस पर फिल्माए गए थे। फिल्म के कई दृश्यों में कसौली की वादियों को देखा जा सकता है। शशि कपूर आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी कसौली से जुडी यादें हमेशा लोगों के दिलों में रहेगी। कसौली के कई लोगों को 52 वर्षों बाद आज भी फिल्म कि शूटिंग से जुडी यादें जहन में है। कसौली के व्यवसायी कृष्णमुर्ति अग्रवाल का कहना है कि जिस समय कसौली में शेक्सपीयर वाला की शूटिंग युनिट कसौली में आई तो वह भी शूटिंग देखने के लिए मंकी प्वाईंट गए।
उन्होने बताया कि उस समय शशि कपूर अंग्रेज की तरह दिखते थे। कसौली छावनी के व्यवसायी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि शशि कपूरी की यादें फिल्म के माध्यम से कसौली भी जुडी है। मुंबई में पिछले एक साल से बतौर सेलेब्रिटी स्टाईलिस्ट कार्य कर रही सोलन की सुगंधा सूद ने बताया कि शशि कपूर के निधन से दुख हुआ है। उनकी कमी कभी पूरी नही हो पाएगी। सुगंधा ने बताया कि उन्हें भी इसी वर्ष मुंबई के पृथ्वी कैफे में शशि कपूर के साथ मिलने का मौका मिला था जहां वह रोज आया करते थे।