बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : गीता जयंती के उपलक्ष्य में उतरी भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल एवं महाऋषि मार्कंडेय की तपोभूमि मार्कंडेय में शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह दस बजे से गीता पाठ के साथ शुरू हुआ। जिसके बाद 11 बजे से कर्मभोग पर विद्वानों द्वारा प्रवचन किये गये। शाम को तीन बजे इस कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस कार्यक्रम का आयोजन ब्राह्मण जागृत मंच मार्कंडेय शाखा द्वारा किया गया जिसमे नजदीक के स्थानीय लोगो ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में पंडित कैलाश दुर्वाशा, पंडित सुख राम जोशी , पंडित कमलदेव, पंडित राजीव शर्मा, पंडित मनोहर लाल शर्मा, पंडित सुरेश शर्मा, पंडित शशि पाल शर्मा, पंडित अमर नाथ शर्मा, पंडित श्याम लाल शर्मा, पंडित तिलक राज शर्मा, पंडित मनोज शर्मा इत्यादि पंडितो ने भाग लिया।