कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत बुधवार को वापिस मायानगरी लौट गई है। कंगना अपने मनाली स्थित बंगले में कुछ दिन तक आराम फरमाने आई थी। वे बुधवार को भुंतर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया के 72 सीटर एटीआर विमान से लौट गई है।
अभिनेत्री 6 जनवरी को मुंबई से मनाली पहुंची थी और उसके बाद मनाली स्थित अपने बंगले में आराम फरमाती रही और बंगले में शेष बचे कार्य को लेकर भी उन्होंने योजना बनाई है। उसके बाद वे वापिस माया नगरी लौट गई है। गौर रहे कि कंगणा रणौत ने मनाली के सिमसा में अपने लिए बंगला तैयार किया है जब वे सुकून लेना चाहती है वह तब-तब मनाली का रूख करती है और यहां अपने बंगले में ठहरती है।
कंगना का आशियाना हाल ही में बनकर तैयार हुआ है। कंगना ने अपने आशियाने को अपनी पसंद के हिसाब से बनवाया है। कंगना पिछले महीने भी मनाली आई थी लेकिन उस सयम एक दो ही घर में रूकी थी। इस बार कंगना पांच दिनों तक अपने बंगले में रही।
इस दौरान कंगना ने मनाली के सिमसा में स्थानीय साग, सब्जी और दूध, दही का खूब सेवन किया। स्थानीय महिलाएं भी कंगना रणौत से उनके बंगले में जाकर मिली। स्थानीय महिलाओं के अनुसार कंगना मिलनसार है और महिलाओं को उनसे मिलने के लिए कोई रोक टोक नहीं है।