नाहन (एमबीएम न्यूज): कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में तैनात प्रवक्ता सीमा परमार का मैराथन में दौडऩे का जज्बा बरकरार है। रविवार को सिटी ब्यूटीफुल में आयोजित फस्र्ट इंटरनेशनल मैराथन में भी फिनिशर अवार्ड जीत लाई हैं। 21 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे 36 मिनट में नाप डाली। रविवार को सीमा परमार 12वीें मर्तबा दौड़ी।
गत वर्ष मार्च महीने में मैराथन में हिस्सा लेना शुरू किया था। आधा दर्जन राज्यों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। अमृतसर में 21 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 37 मिनट में पूरी की थी। आज इसमें सुधार किया गया। आगरा में सीमा ने 10 किलोमीटर की दौड़ एक घंटे 11 मिनट में पूरी की थी। वहीं जयपुर में 21 किलोमीटर को पूरा करने के लिए 2 घंटे 53 मिनट का समय लगा था।
धावक सीमा परमार का कहना है कि पिछले साल जब पहली मर्तबा हिस्सा लिया था, उसके मुकाबले में अब 21 किलोमीटर की दौड़ में 15 से 18 मिनट इंप्रूव किया है। बहरहाल सीमा को मैराथन में हिस्सा लेते हुए एक साल नहीं हुआ है। इसी जज्बे से दौड़ती रही तो निश्चित तौर पर एक रिकॉर्ड बना लेंगी।