वी कुमार /मंडी
सरकाघाट उपमंडल के एक युवक ने अपनी हवस मिटाने के लिए नाबालिग के साथ दुष्कर्म करके उसे गर्भवती बना दिया है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब युवती को उसके दादा व दादी जांच के लिए जोनल अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टरों ने पाया कि लड़की गर्भवती है। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और महिला थाना से टीम ने अस्पताल पहुंच कर करवाई शुरू की।
नाबालिग लड़की 13 वर्ष की है और स्कूल में पढ़ती है। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह घटना इसी वर्ष जनवरी महीने की है। जब वह स्कूल से घर लौट रही थी तो उसी के इलाके के एक युवक ने इसके साथ जबरन दुराचार किया। लड़की ने डर के कारण इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन अब चैकअप के दौरान पता चला कि वो गर्भ से है। लड़की की मां नहीं है और पिता ने दूसरी शादी कर ली है। ऐसे में लड़की अपने बूढ़े दादा व दादी के पास रहती है।
पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज करने के बाद धारा-376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाही शुरू कर दी है। वहीं आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Latest
- CIPET बद्दी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 3 वर्ष का होगा डिप्लोमा
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को जमानत बचाने के पड़े लाले
- गिरिपार की निकिता शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर मनवाया लोहा, 1500 मीटर की दौड़ में रजत पदक
- हिमाचल के स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों को निर्देश, स्मार्ट उपस्थिति एप पर लगाए हाजिरी
- सीएम सुक्खू ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर किया शोक व्यक्त