Author: MBM News

हमीरपुर, 25 अप्रैल : जनपद के समीप कराड़ा गांव से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां युवक ने खुद अपने पेट पर चाकू से वार किया और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को अस्पताल से घटना के बारे में सूचना प्राप्त हुई कि व्यक्ति को इस तरह मृत हालत में अस्पताल लाया गया है। जिस पर थाना प्रभारी हरीश गुलेरिया टीम सहित अस्पताल पहुंचे। देखा तो पाया कि अमन कुमार(24) पुत्र राजकुमार गांव व डाकघर कराड़ा तहसील व जिला हमीरपुर मृत हालत में पड़ा है।     बयान में मृतक के पिता ने बताया कि बेटे…

Read More

नई दिल्ली, 25 अप्रैल : पुणे के सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (Armed Forces Medical College) के कैप्टन देवाशीष शर्मा, कीर्ति चक्र परेड ग्राउंड में वीरवार को आयोजित एक शानदार समारोह में सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज, पुणे (Pune) के 58वें बैच के एक सौ बारह मेडिकल स्नातकों को सशस्त्र बलों में कमीशन दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (DGAFMS) के महानिदेशक और सेना चिकित्सा कोर के वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल दलजीत सिंह थे। डीजीएएफएमएस ने कमीशनिंग परेड की समीक्षा की। परेड की कमान मेडिकल कैडेट (अब लेफ्टिनेंट) सुशील कुमार सिंह ने संभाली। नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए,…

Read More

हमीरपुर, 25 अप्रैल : नादौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच पर भूंपल व दंगड़ी गांव के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान संदीप कुमार(37) पुत्र रमेश चंद गांव घरठूं के तौर पर हुई है।    मिली जानकारी के अनुसार सत्संग घर के समीप संदीप कुमार अपने ट्रैक्टर से जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और संदीप ट्रैक्टर समेत खाई में जा गिरा। हादसे में संदीप की दोनों टांगे ट्रैक्टर के बड़े टायर के नीचे दब गई। देर रात हुई इस घटना के…

Read More

नई दिल्ली, 25 अप्रैल : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग (IHRC), अभिलेखीय मामलों पर एक शीर्ष सलाहकार निकाय है। यह अभिलेखों के प्रबंधन और ऐतिहासिक अनुसंधान के लिए उनके उपयोग पर भारत सरकार को परामर्श देने के लिए रचनाकारों, संरक्षकों और अभिलेखों के उपयोगकर्ताओं के एक अखिल भारतीय मंच के रूप में कार्य करता है। स्थापना वर्ष 1919 में हुई थी। आयोग का नेतृत्व केंद्रीय संस्कृति मंत्री करते हैं।  आईएचआरसी की विशिष्ट पहचान और प्रस्तुत लोकाचार को स्पष्ट रूप से संप्रेषित (Communicated) करने के लिए, लोगो और आदर्श वाक्य के लिए डिज़ाइन आमंत्रित किए गए थे। इसके लिए वर्ष 2023 में MyGov पोर्टल…

Read More

ऊना, 25 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश में दो लोकसभा सीटों के साथ 6 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस में प्रत्याशियों के चयन पर कशमकश चल रही है। इसी बीच प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का नाम भी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर के मुकाबले काफी ट्रेंड कर रहा था। यहां तक कि उन्हें कई सर्वेक्षण में टॉप कंटेंडर भी बताया गया। लेकिन वीरवार को उपमुख्यमंत्री ने सीधे और स्पष्ट शब्दों में ऐसा कोई भी प्रस्ताव होने से इनकार किया है। इससे पहले उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री को भी कांग्रेस…

Read More

ऊना, 25 अप्रैल : वीरवार दोपहर बाद डीडीएम स्कूल गोंदपुर बनेहड़ा की बच्चों से भरी बस अप्पर भंजाल में अनियंत्रित होकर खाई गिर गई। हादसे में 5 बच्चों को चोटें आई हैं। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र अमलैहड़ लाया गया, जहां से दो को अंब रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।        जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर गोंदपुर बनेहड़ा स्थित डीडीएम स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चे घर के लिए बस में सवार हो गए। बच्चों को लेकर स्कूल बस मुबारिकपुर आ रही थी। रास्ते में बच्चों को घर उतारने…

Read More

शिमला, 25 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश में गुरूवार को चटख धूप खिलने से तापमान में उछाल आया और सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। राज्य के चार शहरों का दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मैदानी इलाकों का पारा 38 डिग्री के करीब पहुंच गया है। ऊना में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और यह सबसे गर्म स्थल रहा। हमीरपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री, बिलासपुर में 36.2 डिग्री, धौला कुआं में 36.3 डिग्री बरठीं में 34.5 डिग्री, सुंदरनगर में 33 डिग्री मंडी में 32.9 डिग्री, कांगड़ा में 33 डिग्री, नाहन…

Read More

नाहन, 25 अप्रैल : जेईई मेन्स का परीक्षा परिणाम वीरवार को घोषित किया गया है। करियर अकादमी के 20 छात्रों ने जेईई मेन्स (JEE Mains) की परीक्षा को उत्तीर्ण कर शानदार प्रदर्शन किया। करियर अकादमी का हर साल की तरह इस साल भी जेईई मेन्स का परिणाम शानदार रहा। बता दें कि अभय ने (भौतिक विज्ञान) Physics में 100 परसेंटाइल, (रसायन विज्ञान (Chemistry) में 99.9% व सम्पूर्ण 98.33 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर करियर अकादमी का नाम रोशन किया है। इसके अलावा वैशाली शर्मा 96.29%, आशुतोष पवार 95.69%, प्रांजल तोमर 91.83%, आयुषा ठाकुर 90.44, अंशिका रमौल 88.68%, प्रियांशी 88.09%, जतिन 87.14%, भुवेश चौहान 86.82%, उर्वशी 86.82%, खुशबू शर्मा, आशुतोष,…

Read More

ऊना, 25 अप्रैल : फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने संतोषगढ़ में एक कार चालक से 3 लाख 23 हजार रुपए की संदिग्ध राशि बरामद की है। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता में फ्लाइंग स्क्वायड की टीम पूरी तरह से सतर्क है। वीरवार को फ्लाइंग स्क्वायड की टीम इंचार्ज डॉ. दिनेश परमार की टीम ने एएसआई भगवान दास, एएसआई राम गोपाल व कांस्टेबल अनीता राणा ने चैकिंग के दौरान एक कार (HP 20G-3905) की तलाशी ली। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम को कार की तलाशी लेने पर चालक विशाल कुमार पुत्र बसंत सिंह निवासी चांदपुर से 3 लाख 23…

Read More

चंबा, 25 अप्रैल : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने लोकतंत्र के महापर्व में सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की निरंतरता में वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता अपील व मतदान संदेश के साथ विशेष रूप से तैयार स्टीकर लांच किया। जिला के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं के घर एलपीजी सिलेंडर के साथ अब 1 जून को मतदान करने की अपील भी पहुंचेगी। मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि भूरे भालू के संरक्षण और मतदाता जागरूकता के लिए “मू भी गाणा वोट पाणा” टैग लाइन पर आधारित…

Read More