Author: MBM News

सुंदरनगर,31 मई: जिला के वन प्रशिक्षण संस्थान एवं रेंजर्स कॉलेज सुंदरनगर में वन अंचल अधिकारियों के 5 वें बैच का दीक्षांत समारोह वर्चुअल माध्यम से सोमवार को संपन्न हुआ। इसके तहत विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षुओं ने 18 माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से प्रधान मुख्य अरण्यपाल (एचओएफएफ) सविता और आरपी सिंह निदेशक वन शिक्षा निदेशालय देहरादून बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में एचके सरवता, निदेशक, वन प्रशिक्षण संस्थान और रेंजर्स कॉलेज, सुंदरनगर ने अपनी प्रशिक्षण रिपोर्ट में बताया कि संस्थान द्वारा कुल 40 प्रक्षिशुओं में 38 को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें उत्तराखंड से एक, कर्नाटक से…

Read More

रिकांगपिओ, 31 मई : महामारी के दौर में प्रदेश के मुख्यमंत्री का किन्नौर के प्रवास पर आकर भी किन्नौर वासियो की कोई सुध लिए बिना लौटना जयराम ठाकुर की किन्नौर के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया को दर्शाती है। यह वक्तव्य प्रेस को किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता केसर नेगी ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बीते को एक दिवसीय दौरे पर सीमांत क्षेत्र समदु आए व करीब 2 घंटे के लिए किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में रुके।  जहां मुख्यमंत्री ने अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लंच किया, बल्कि प्रेस को भी संबोधित किया। केसर नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री…

Read More

शिमला, 31 मई : बसंतपुर वार्ड से निर्दलीय जिला परिषद सदस्य चुन्नी लाल व जुनगा वार्ड से भाजपा समर्थित जिला परिषद चुनाव लड़ चुकी महिला मोर्चा की पदाधिकारी व बाघी पंचायत की पूर्व उप प्रधान मीना शर्मा आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने विधायक विक्रमादित्य सिंह पर अपना पूर्ण विश्वास जताते हुए हॉली लॉज में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि चुन्नी लाल व मीना शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने से उन्हें मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करते है।…

Read More

सोलन, 31 मई : हिमाचल प्रदेश में सरकार ने एक माह से भी कम समय में पांच हजार मरीजों के लिए कोविड मेकशिफ्ट अस्पताल तैयार कर कोविड मरीजों के लिए राहत दी है। सोलन जिला के रबौन स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में बने 200 बेड़ों के मेकशिफ्ट अस्पताल का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इस मेकशिफ्ट अस्पताल में उपस्थित रहे और उन्होंने रिबन काटकर अस्पताल को लोगों को समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने लोगों की चिंता कर रही है। विपक्ष अनाप-शनाप बयानबाजी कर भ्रम फैलाने का प्रयास…

Read More

हमीरपुर, 31 मई : थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत नरयाह पंचायत के चौकी राजपुतां गांव में एक युवक ने दूसरे युवक पर खुखरी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। नादौन थाना में दी अपनी शिकायत में पीड़ित करनैल सिंह पुत्र अमर सिंह ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर नोहंगी बाजार की ओर जा रहा था। तो उसके गांव के ही सुमित कुमार ने उसकी बाइक रोककर उससे बहस आरंभ कर दी। करनैल ने बताया कि इसी दौरान सुमित के बेटे अक्षय ने अचानक पीछे से आकर उसके सिर पर खुखरी से हमला कर दिया, जिसके कारण…

Read More

ऊना,31 मई: सदर थाना ऊना के तहत चताड़ा में 45 वर्षीय महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर  कर दिया गया है, जहां पर महिला की गंभीर हालत बनी हुई है। पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।  जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह अंजू बाला निवासी चताड़ा ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। बिगड़ती तबीयत देख परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More

धर्मशाला, 31 मई : कोविड महामारी से निपटने के लिए सरकार, प्रशासन के साथ साथ कोरोना वारियर्स भी दिन रात जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य खंड नगरोटा बगवां में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद पर तैनात 53 वर्षीय रंभा देवी कोरोना काल में पिछले डेढ़ वर्ष से बिना अवकाश लिए लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रही हैं। वैक्सीन कार्यक्रम आरम्भ होने से लेकर वह अब तक लगभग 25 हजार लोगों को वैक्सीन लगा चुकीं हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वह अपने कर्तव्य को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। उनका कहना है कि वह उनके पास पहुंचने…

Read More

शिमला,31 मई : कोरोना कर्फ्यू के करीब 24 दिन बाद सोमवार को राजधानी के बाजारों और सरकारी दफ्तरों में रौनक लौट आई। सभी दुकानें खुलने से जहां कारोबारियों ने राहत की सांस ली, वहीं लोग भी खरीदारी के लिए दुकानों में दस्तक दे रहे हैं। सुबह 9 बजते ही ज्वेलरी, कपड़ा – रेडिमेड, जूते – चप्पल और बार्बर समेत सभी बंद दुकानें खुलने लगी। शराब के ठेके भी आज से खुल गए हैं। दुकानदार अपनी दुकानों को झाड़ – बहार कर सेनेटाइज करते नजर आए। हालांकि राजधानी के कारोबारी सुबह 9 बजे दुकानें खोलने के सरकार के आदेशों से खुश नहीं…

Read More

शिमला, 31 मई : कोरोना महामारी से संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार होम आइसोलेशन किट उपलब्ध करवा कर रही हैं। मरीजों की इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले इम्यूनिटी बूस्टर भी होम आइसोलेशन किट के माध्यम से मरीजों तक घर में पहुंचाए जा रहे हैं। पिछले 9 दिन में प्रदेश भर में लगभग 13600 किट मरीजों के लिए विभिन्न जिलों में पहुंचाई जा चुकी हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों के लिए इस होम आइसोलेशन किट के वितरण कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा गत 22 मई…

Read More

नाहन, 31 मई : हिमाचल की पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के खिलाफ जबरदस्त स्ट्राइक की है। बड़ी कामयाबी में पुलिस ने 303 किलो 56 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसे नॉर्थ ईस्ट( त्रिपुरा) से लाया गया था। एनडीपीएस में गांजे की इसे सबसे बड़ी बरामदगी माना जा रहा है।  बरामद खेप की बाजार में कीमत 3 करोड़ हो सकती है। हिमाचल में इससे पहले इतनी मात्रा में गांजा बरामद नहीं किया गया। एसपी केसी शर्मा, डीएसपी वीर बहादुर व पुरुवाला थाना प्रभारी विजय रघुवंशी की तिकड़ी की बदौलत यह सफलता अर्जित हुई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि एसपी व…

Read More